कल 5 घंटे बंद रहेगी बिजली
रतलाम. महूरोड आसपास सोमवार को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। एएसई (शहर) संजय जैन ने बताया 11 केवी स्ट्रॉ बोर्ड फीडर पर मेंटेनेंस की खातिर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
येक्षेत्र प्रभावित होंगे- महूरोड, राजस्वनगर, रोडवेज बस स्टैंड, मित्र निवास रोड, फव्वारा चौक, दिलबहार चौराहा, स्टेशन रोड, गुलमोहर कॉलोनी, प्रतापनगर, मिड टाउन शिप, अहिंसा ग्राम, घटला कॉलोनी, सांईनाथ कॉलोनी, होमगार्ड कॉलोनी, इनकम टैक्स कॉलोनी अन्य क्षेत्र।