पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आधार नहीं तो खाते में नहीं आ पाएगी गैस सब्सिडी

आधार नहीं तो खाते में नहीं आ पाएगी गैस सब्सिडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस कंपनियों ने सब्सिडी के लिए आधार नंबर जरूरी कर दिया है। इसके लिए 20 फरवरी आखिरी डेडलाइन तय की है। यदि ग्राहकों ने आधार जमा नहीं कराया तो वे गैस सब्सिडी से वंचित हो सकते हैं।

जिले में पिछले साल से गैस सब्सिडी योजना लागू हुई है। इसमें सिलेंडर पर मिलने वाली गैस सब्सिडी की राशि ग्राहकों के अकाउंट में आ रही है। ग्राहकों से अकाउंट नंबर लेने के बाद कंपनियां ग्राहकों के कनेक्शन को आधार से जोड़ रही हैं। इसके लिए एजेंसियां ग्राहकों से आधार नंबर मांग रही हैं। अब तक 67 फीसदी ग्राहक आधार से जुड़ चुके हैं। जो ग्राहक बचे हैं, उनसे भी आधार नंबर मांगें जा रहे हैं। ताकि उनका कनेक्शन आधार से जोड़ा जा सके।

गैस सिलेंडर का गणित
एजेंसी- 26

जिले में गैस कनेक्शन- 1.5 लाख

अब तक आधार जमा- 1,00,500

ये करना होगा
ऐसे ग्राहक जिन्होंने अब तक आधार जमा नहीं कराया है उन्हें आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर एजेंसी जाना होगा। यहां गैस कनेक्शन नंबर बताना होगा। इस पर गैस कनेक्शन आधार से जुड़ जाएगा।

जल्द जमा कराएं
अल्पा गैस एजेंसी के संचालक रमेश पीपाड़ा ने बताया गैस कनेक्शन को आधार से जोड़ना है। ऐसे ग्राहक जिन्होंने आधार नंबर एजेंसियों को नहीं दिया है वे 20 फरवरी तक जमा कराएं ताकि सब्सिडी का लाभ मिलता रहे।

20 फरवरी तक जमा कराना होगा आधार
खबरें और भी हैं...