हड़ताली कर्मचारी आज करेंगे रक्तदान
रतलाम | मनरेगा संविदा कर्मचारी, अधिकारी एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने गुरुवार को हड़ताल के चौथे दिन धरना स्थल अांबेडकर सर्कल पर सुंदरकांड किया। संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार को ब्लॉक के समस्त मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी व रोजगार सहायक धरना स्थल पर रक्तदान करेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, संगठन के सचिव भूपेंद्रसिंह पद्मसिंह ठाकुर, मांगीलाल चौधरी, शाकिर अली ने कर्मचारियों की मांगों को समर्थन दिया। जनपद रतलाम के उपयंत्री गजेंद्र निगम, दिनेश कैथवास, अंतिम मंडलोई, अनवर अली, प्रशांत पालीवाल, दीपक रायकवार, मनोज बोराना आदि कर्मचारी मौजूद थे।