5वीं से 8वीं की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी
रतलाम | राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली से आठवीं तक की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 5वीं से 8वीं तक की 26 मार्च से प्रारंभ होकर 4 अप्रैल तक चलेगी। पांचवीं की सुबह 8.00 से 10.30 बजे व 8वीं की सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक होगी। पहली से 4थी की 4 से 11 अप्रैल तक सुबह 11.30 से दोपहर 2.00 बजे तक होगी। 6ठी व 7वीं की 4 से 12 अप्रैल तक सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे होगी।