पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अनुशासन और समर्पण का त्रिदिवसीय पर्व आज से

अनुशासन और समर्पण का त्रिदिवसीय पर्व आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | तेरापंथ धर्मसंघ के अनुशासक और समर्पण का त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 12 फरवरी से होगा। इस दौरान धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में किशनगंज (बिहार) में प्रमुख कार्यक्रम होंगे। रतलाम शहर में मुनि सुरेश कुमार, मुनि रमेश कुमार के सानिध्य मुनि संबोध कुमार, मुनि हेमराज, मुनि पावन कुमार के निर्देशन में स्थानीय राजस्व कॉलोनी में कार्यक्रम प्रारंभ होंगे।

कब क्या होगा
12 फरवरी- सुबह 9 बजे तपस्या कार्यालय के समीप पहला दिन सेवा परम धर्म, वहीं शाम 8 बजे थामे अनुशासन की डोर, जीवन में उतरे नया भोर विषय पर प्रवचन होंगे।

13 फरवरी- रात 8 बजे तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में संघ भक्ति पर संघनाद संगीत संध्या होगी।

14 फरवरी- सुबह 9 बजे लायंस हॉल में 152वें मर्यादा महोत्सव का मुख्य समारोह होगा। मुनिवृंद के सानिध्य में समारोह में अतिथि के रूप में शहर विधायक चेतन्य काश्यप, मप्र राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, मालवा तेरापंथ सभा अध्यक्ष मांगीलाल भंसाली उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ता जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा रहेंगे।

खबरें और भी हैं...