पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुभारंभ 18 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया
समर्पण दिवस मनाया
रतलाम | भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा सूरजमल जैन मंडल ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। रंगोली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अंत्योदय दर्शन पर विचार साझा किए।

यह कार्यक्रम गुरुवार दोपहर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, कार्यक्रम प्रभारी अशोक जैन लाला, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वमोहन लोढ़ा के आतिथ्य में हुआ। विधायक काश्यप ने कहा समाज में पूंजीवाद और साम्यवाद के प्रभाव के दौरान पं. उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और राजनीति को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया है। संचालन मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल ने किया।

खबरें और भी हैं...