सांस्कृतिक साहित्य मंडल की बैठक
रतलाम | प्रसाद सांस्कृतिक साहित्य मंडल की बैठक बुधवार को संरक्षक डॉ. डीएन पचौरी के निवास पर हुई। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्रकुमार सुरेका ने की। पीडी जोशी ने मंडल के पिछले वर्षों की गतिविधियों का ब्योरा दिया। मंडल संस्थापक मार्तण्डराव पंवार, संरक्षक डॉ. डीएन पचौरी, संयोजक हरिप्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। रतनलाल मेहता, शकुंतला शर्मा, भोपाल के आरएस शर्मा व उज्जैन के रामभाऊ मौजूद थे।