धर्मशाला में साधना शिविर प्रारंभ
रतलाम | कालिका माता ट्रस्ट धर्मशाला में गुरुवार से दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार का साधना शिविर प्रारंभ हुआ। शुभारंभ गुरुदेव कैलाशचंद्र श्रीमाली ने किया। इसके पूर्व गुरु पूजन हुआ। गुरुदेव के प्रवचनों के बाद अंत में दीक्षा होकर आरती व प्रसादी का वितरण किया गया। शुक्रवार को शिविर सुबह 8 से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा।