पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लॉट के लिए अनशन, चैकअप किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | लोकेंद्र भवन के सामने से हटाए परिवारों को प्लॉट आवंटन करने की मांग को लेकर छत्री पुल आंबेडकर प्रतिमा के पास बलराम मीणा आमरण अनशन पर हैं। गुरुवार को जिला चिकित्सालय से डॉ. दिनेश भूरिया चैकअप के लिए पहुंचे। उन्होंने ब्लड प्रेशर की जांच की। शुक्रवार को शुगर सहित अन्य जांचें होंगी। स्टेशन रोड थाना से पुलिसकर्मी भी पहुंचे और पूछताछ की। मोहनसिंह सोलंकी ने बताया 1 दिसंबर को लोकेंद्र भवन के सामने रह रहे 13 परिवार को हटाया था। इन्हें जल्द जमीन आंवटन करने का बोला था। लेकिन जमीन नहीं मिली। मीणा ने 9 फरवरी से अनशन शुरू किया है। जब तक जमीन नहीं मिलती है तब तक अनशन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...