बाल विवाह पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगेगा
बसंत पंचमी पर बाल विवाह पर नजर रखने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग ने हेल्प लाइन शुरू की है। लैंडलाइन नंबर 07412-234089 है। कोई भी व्यक्ति इस पर कॉल कर क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की सूचना दे सकता है। महिला सशक्तिकरण अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कलेक्टर बी. चंद्रशेखर के निर्देश पर लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने के लिए हेल्प लाइन नंबर शुरू किए हैं। विभाग के अलावा टोल फ्री चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 1909 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
फोन पर दें सूचना