अलर्ट - स्टेशन रोड पर आज लगेगा ट्रांसफार्मर, कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
रतलाम | बिजली कंपनी बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास नया ट्रांसफार्मर लगाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह 10 से 11 बजे तक बंद रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री संजय जैन ने बताया न्यू रोड, डाट की पुलिया, स्टेशन रोड, अजंता टॉकीज रोड, फ्रीगंज आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।