पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

27,900 रु.

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाव रतलाम के

आगे? गिरावट का दौर खत्म, 30 हजारी बनेगा!
12 दिन में सोना 1250 रुपए महंगा, 2 महीने में 10% तक बढ़ गए दाम
मंगलवार को 350 बढ़कर 28500 रु. हुआ सोना, दिवाली के बाद 2500 रु. महंगा
6 अगस्त 2015

25,100 रु.

9 फरवरी 2016

28,500 रु.

9 फरवरी 2015

भास्कर न्यूज| रतलाम/ नई दिल्ली

सोना फिर चौंका रहा है। कुछ महीने पहले जहां इसकी कीमतें 22-23 हजार तक पहुंचने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब चर्चा 30 हजार तक जाने की हो रही है। मंगलवार को सोना रतलाम में 350 रु. तो दिल्ली में 710 रुपए महंगा हो गया। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है। रतलाम में 28 हजार का भाव पार करते हुए 28500 रु. प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं दिल्ली में यह भाव 28,585 रु. रहा। रतलाम में 29 जनवरी से बढ़त शुरू हुई जो मंगलवार तक जारी रही। इन 12 दिनों में सोने में प्रति दस ग्राम 1250 रु. की तेजी देखी गई।

सोने में गिरावट का दौर खत्म हो गया है। डिमांड लौट आई है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं। अटकलें हैं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा। शादियों का सीजन होने से घरेलू मार्केट में तेजी आएगी। अगले एक से डेढ़ महीने में सोना 30 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। -वीरेन वकील, पैराडाइम कमोडिटीज

एक साल के शिखर पर, ऐसे बदली गोल्डन चाल

इसलिए बढ़े दाम

इक्विटी और क्रूड में गिरावट। इसलिए सोने में निवेश बढ़ा।

रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे आयात महंगा हुआ।

खबरें और भी हैं...