आचार्य सागर का 28 साल बाद रतलाम में चातुर्मास
पालीताणा में 108 फीट ऊंची आदिनाथ दादा की प्रतिमा के अभिषेक में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्री संघ एवं श्री ऋषभ देव केसरीमल जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट के 150 समाजजन शामिल हुए। यहां रतलाम श्री संघ ने परम पूज्य आचार्य अशोक सागर सूरीश्वर आदि मुनि भगवंत से रतलाम श्री संघ में चातुर्मास रतलाम में करने की विनती की। आचार्यश्री ने इसे स्वीकारा। 28 साल पूर्व आचार्यश्री ने रतलाम में चातुर्मास किया था। पारस भंडारी ने बताया आचार्य अशोक सागर, उपाध्याय सौम्यचंद्र सागर, पन्यासमति चंद्रसागर, मुनि धैर्यचंद्र सागर, मुनि हितेशचंद्र सागर, मुनि श्रुत चंद्रसागर रतलाम में चातुर्मासिक धर्म गंगा बहाएंगे। श्राविकाओं को धर्म आराधना साध्वी प्रियदर्शना श्रीजी, साध्वी भगवंत रतलाम में करवाने की संभावना है। श्री संघ अध्यक्ष सुनील ललवानी एवं पदाधिकारी गण की निश्रा में तीर्थाधिकार गिरीराज की यात्रा, अयोध्यापुरम मुनि सुर्वत स्वामी तगड़ी तीर्थ यात्रा करवाई।
पालीताणा में मौजूद आचार्यश्री।