दिन का तापमाान बढ़ा, रातें भी होने लगीं गर्म
रतलाम | सूर्य के उत्तरायण होने के बाद से तापमान के उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही 1.6 डिग्री का उछाल आया। मौसम केंद्र भोपाल के निदेशक डाॅ. डी.पी. दुबे के अनुसार कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के आसपास ही रहेगा, उसके बाद बढ़ेगा। इस बार गर्मी अच्छी रहेगी।
तापमान का उतार-चढ़ाव
दिनांक अधिक न्यूनतम
9 फरवरी 30.6 10.2
8 फरवरी 30.2 9.6
7 फरवरी 29.4 10.8
6 फरवरी 31.4 10.6
5 फरवरी 31.2 8.6
4 फरवरी 29.0 8.6
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)