पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बीएससी एग्रीकल्चर की अनिवार्यता का विरोध, खाद बीज की दुकानें बंद रहीं

बीएससी एग्रीकल्चर की अनिवार्यता का विरोध, खाद-बीज की दुकानें बंद रहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला खाद-बीज दवा विक्रेता संघ ने मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद रखे और रैली निकालकर एडीएम धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। नवंबर 2016 में केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी दवाइयों व खाद-बीज का व्यापार करने के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री अनिवार्य करने के विरोध में व्यापारियों ने सुबह 11.30 बजे रैली निकाली। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। करीब 500 व्यापारी शामिल हुए। रैली शहरसराय स्थित कार्यालय से शुरू होकर नाहरपुरा व कॉलेज रोड होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इसके बाद व्यापारियों की बैठक रंगोली सभागृह में हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी तहसीलों से उपस्थित अध्यक्षों ने केंद्र सरकार की नीति के विरोध में समस्याएं रखीं।

कृषिमंत्री से 23 को मिलेंगे
खाद, बीज, दवा विक्रेता संघ की ऑल इंडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी 23 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन से मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष रमेश गर्ग ने बताया बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री न होने के कारण 90 फीसदी व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद करना पड़ेंगे। संरक्षक हंसराज चौपड़ा, प्रहलाद पोरवाल, समीरमल सहित 500 व्यापारी शामिल हुए।

जिला खाद बीज दवा विक्रेता संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्टोरेट परिसर में नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...