हेलमेट पहनने वालों को फूल और चॉकलेट गिफ्ट
रेड रोज़ भेंट करते हुए तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ता।
रतलाम | तेरापंथ युवक परिषद ने ‘सुरक्षित राहें’ कार्यक्रम चलाकर मंगलवार को हेलमेट पहनने वाले टू व्हीलर चालकों को सज्जनसिंह प्रतिमा के पास गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया। जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना उन्हें समझाइश दी। कार्यक्रम में ट्रैफिक टीआई यू.एस.सोनी, परिषद अध्यक्ष संयम गांधी, अंकित निमजा , संजय पालरेचा, ऋषभ जैन, गोपाल नलवाया, मुदित मांडोत, प्रवीण कोठारी, नैतिक गांधी उपस्थित थे।
13,500 वसूले
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को 53 वाहन चालकों के चालान बनाकर 13,500 रुपए वसूले। टीआई ने बताया जिनके पास हेलमेट है लेकिन पहना नहीं था उनके खिलाफ चालान बनाए। जिनके पास हेलमेट नहीं था उन्हें हेलमेट खरीदने को प्रेरित किया। नया हेलमेट लाकर दिखाने के बाद उन्हें पहनने की समझाइश देकर छोड़ा।