पसंद की लड़की से शादी नहीं हुई तो फांसी लगाई
नयापुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। पसंद की लड़की से शादी नहीं होने पर उसने यह कदम उठाया। माणकचौक पुलिस के अनुसार पीएम के बाद मृतक दिल्लू उर्फ दिलावर पिता रईस शाह (25) निवासी नयापुरा हाट की चौकी का शव परिजन को सौंप दिया है। पिता रईस शाह ने बताया नियाज के कार्यक्रम में आए रिश्तेदार सोमवार को घर लौट गए। मंगलवार दोपहर को दिलावर, पिता रईस, मां जुलेखा, छोटी बहन शाबिरा और गुलनाज घर पर थे। दिलावर पीछे के कमरे में गया और बल्ली पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पिता कमरे में गए तो उन्होंने फंदे पर लटके दिलावर को देख प|ी जुलेखा को आवाज लगाई। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। रस्सी काटकर दिलावर को फंदे से उतारा और अस्पताल लाए जहां डॉ. शैलेंद्र सोलंकी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शादी की बात चल रही थी
पिता रईस ने बताया उनकी पांच बेटियां हैं जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा दिलावर टैक्सी ड्राइवर था और समय मिलने पर वेल्डर और कबाड़े का काम भी करता था। वह इंदौर की लड़की को पसंद करता था। पिछले साल लड़की के यहां रिश्ते की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ दिन पहले दिलावर के लिए दो-तीन रिश्ते आए। रिश्तेदारों से बातचीत के बाद एक-दो दिन में शादी की बात तय करने वाले थे परंतु मंगलवार को दिलावर ने यह कदम उठा लिया।
दिल्लू उर्फ दिलावर शाह
नयापुरा की घटना