पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रेलकर्मी 11 मार्च को देंगे नोटिस, 11 अप्रैल से हड़ताल

रेलकर्मी 11 मार्च को देंगे नोटिस, 11 अप्रैल से हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्ट्राइक बैलेट करने के साथ ही वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की नेशनल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने दिल्ली में हड़ताल का कार्यक्रम निश्चित कर लिया। संघ 11 मार्च को रेलवे को स्ट्राइक का नोटिस देगा। 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से हड़ताल की जाएगी। दो दिनी स्ट्राइक बैलेट में मंगलवार शाम तक रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों में से औसत 87.09 प्रतिशत ने वोटिंग किया।

सातवें वेतन आयोग की निराशाजनक रिपोर्ट तथा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर वेरे मजदूर संघ ने सोमवार से स्ट्राइक बैलेट की शुरुआत की। मंगलवार को भी डीआरएम कार्यालय, स्टेशन, डीजल शेड सहित मंडल के विभिन्न केंद्रों पर रेलकर्मियों ने मतदान किया। वेरे मजदूर संघ के मंडल मंत्री बी.के. गर्ग ने बताया दिल्ली में हुई एनजेसीए की बैठक में 11 अप्रैल से हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

ज्यादा मतदान दाहोद कारखाना में- वेरे मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी दीपक भारद्वाज व प्रमोद व्यास ने बताया दो दिन चले स्ट्राइक बैलेट में सबसे ज्यादा मतदान 92 फीसदी दाहोद कारखाना में हुआ।

नेशनल ज्वाइंट एक्शन कमेटी का निर्णय
कहां, कितने प्रतिशत हुआ मतदान

स्थान प्रतिशत

दाहोद एवं रोड 89 साइड स्टेशन

दाहोद कारखाना 92

रतलाम 87

उज्जैन 89

शुजालपुर-बैरागढ़ 84

नागदा 85

बड़नगर 84

चित्तौडगढ़ 88

नीमच 85

इंदौर 87

महू 88

खबरें और भी हैं...