पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पैनकार्ड के विरोध में आज बंद रहेगा सराफा बाजार

पैनकार्ड के विरोध में आज बंद रहेगा सराफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो लाख या इससे अधिक की ज्वैलरी खरीदी पर सरकार ने पैनकार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले का ज्वैलर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को इसके विरोध में सभी ज्वैलर्स कारोबार बंद रखेंगे। सभी दुकानें बंद रखकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चांदनीचौक में धरना देंगे।

अभी तक पांच लाख रुपए या इससे ज्यादा की खरीदी पर पैनकार्ड अनिवार्य था। सरकार ने इसे घटाकर दो लाख रुपए कर दिया। इससे देशभर के ज्वैलर्स विरोध में उतर आए। मप्र सराफा व्यापारी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष झमक भरगट ने बताया हम पैनकार्ड की सीमा पांच लाख रुपए से बढ़ाकर दस लाख रुपए करने की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने इसकी सीमा घटाकर दो लाख रुपए कर दी। बाजार में ज्यादातर ग्राहकी ग्रामीण क्षेत्रों की है। सरकार ने ज्वैलरी की खरीदी पर पैनकार्ड अनिवार्य कर दिया है। ग्रामीण पैनकार्ड कहां से लाएंगे। इससे हमारा कारोबार चौपट हो जाएगा। जब तक मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारी चांदनीचौक में देंगे धरना
खबरें और भी हैं...