सूचना- राज्य वित्त आयोग की बैठक 12 को, बजट पर की जाएगी चर्चा
रतलाम | मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयाेग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में 12 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। इसी दिन सुबह 11.30 बजे कोठारी कलेक्टर व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सभी जनपदों के सीईओ से जिले के बजट पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से कोठारी सांसद, विधायक, महापौर आदि से चर्चा कर सुझाव प्राप्त करेंगे।