पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन के लिए छोड़ा खाना-पीना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | लोकेंद्र भवन के सामने से सवा दो महीने पहले हटाए लोगों को अब तक रहने के लिए जगह नहीं मिली है। इससे रहवासी बजरंगनगर स्थित सरकारी स्कूल के पास खुले में रहने को मजबूर हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी इन लोगों को जगह नहीं मिली। इससे ये लोग छत्री पुल स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं। इन लोगों ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू किया। बलराम मीणा अनशन पर बैठे। मीणा ने बताया एक बार 6 बाय 10 वर्ग फीट के प्लॉट दे दिए। इतनी कम जगह में 6 लोगों का परिवार कैसे रहे। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक अन्न जल नहीं खाऊंगा।

48 सदस्य हुए बेघर
मोहनसिंह सोलंकी ने बताया जिन 13 परिवारों को हटाया था उनके परिवार में 48 सदस्य हैं। ये सभी खुले में रहने को मजबूर है। इसमें बच्चे भी हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मजबूरी में आमरण अनशन का कदम उठाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...