चार्टर बस की टक्कर से वृद्ध घायल, चालक फरार
रतलाम | फोरलेन पर बिलपांक फंटे के पास चार्टर बस की टक्कर से मंगलवार सुबह वृद्ध को चोट लगी। टोल नाके की एम्बुलेंस ने सुबह 8 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बिलपांक निवासी 60 वर्षीय करणसिंह पिता रायसिंह मंगलवार सुबह डीजल लेने के लिए बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे थे। बिलपांक फंटे पर पीछे से बस की टक्कर लगने से उन्हें सिर, दाहिने पैर और दोनों हाथों में चोट लगी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस भगा ले गया।