पांच दिनी परंपरागत स्वास्थ्य सम्मेलन कल से
रतलाम | राष्ट्रीय गुणी मिशन द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कालिका माता मंदिर परिसर में 11 से 17 फरवरी तक पांच दिवसीय परंपरागत स्वास्थ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में राजस्थान के परंपरागत चिकित्सक भाग लेंगे। जो अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीर एवं सामान्य बीमारियों का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों से उपचार करेंगे। इसमें जोड़ों के दर्द, सायटिका, स्लीप डिस्क, गठिया, दमा, मधुमेह, माइग्रेन, पायरिया, चर्मरोग व पथरी का उपचार जड़ी बूटियों से किया जाएगा। सम्मेलन में जड़ी-बूटियों की जानकारी दी जाएगी। औषधीय भोजन एवं जैविक भोजन के संबंध में बताया जाएगा। गुणियों द्वारा जड़ी-बूटियों से बीमारियों का उपचार किया जाएगा।