पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद बोले जल्द शुरू करवाएंगे डेम का काम

सांसद बोले जल्द शुरू करवाएंगे डेम का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| कनेरीडेम की मशीनें वापस ले जाने की जानकारी मिलने पर सांसद दिलीपसिंह भूरिया मोरवानी पहुंचे। गांव के लक्ष्मण हाड़ा, शैतानसिंह हाड़ा प्रीतम गुर्जर ने बताया डेम की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। डेम बनाने के लिए एक साल पहले मशीनें आईं थीं। केंद्रीय पर्यावरण विभाग की रोक के कारण ठेकेदार मशीनें वापस ले गया। उन्होंने बताया डेम बनने से गांव की पानी की समस्या दूर होगी। खेती में भी सुधार होगा। सांसद ने इस संबंध में दिल्ली में चर्चा कर जल्द डेम का काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।