रतलाम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाआरती आज, वाहन रैली कल
रतलाम | बसंत पंचमी पर नगर निगम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिनी महोत्सव मनाया जाएगा। 12 फरवरी को रतलाम के संस्थापक महाराजा रतनसिंह द्वारा स्थापित र|ेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती की जाएगी। साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। राजस्व समिति प्रभारी मंगल लोढ़ा ने 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नगर निगम तिराहे पर स्थापित महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आतिशबाजी करने के बाद रतलाम विकास पर चर्चा की जाएगी। इधर शनिवार सुबह 10 बजे से डालू मोदी बाजार से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली प्रमुख मार्गों से होते लिमडेश्वर महादेव पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद वापस डालूमोदी बाजार पहुंचेगी।