पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बोर्ड परीक्षाएं : शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कीं

बोर्ड परीक्षाएं : शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। डीईओ ने इसके आदेश सभी को जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को अब परीक्षा के बाद ही छुट्टी मिल पाएगी। बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। इसके साथ ही नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षा भी शुरू होगी। ये भी बोर्ड की तर्ज पर होगी। इन परीक्षाओं में अब 17 दिन ही शेष हैं। इसे देखते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश मिलने के बाद डीईओ अनिल वर्मा ने सभी बीईओ व संकुलों को आदेश जारी कर दिए हैं। जब तक परीक्षा नहीं होती है तब तक शिक्षक छुट्टी नहीं ले पाएंगे।

आज से शुरू होंगे

प्रैक्टिकल
दसवीं एवं बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। यह 27 फरवरी तक चलेगी। यह सभी स्कूलों में होगी। परीक्षा को लेकर 23 एवं 24 फरवरी को गोपनीय सामग्री का वितरण किया जाएगा।

एस्मा लागू किया है
डीईओ अनिल वर्मा ने बताया बोर्ड परीक्षा को देखते हुए एस्मा लागू कर दिया है। इससे सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसके आदेश जारी कर दिए हैं। विशेष परिस्थिति को छोड़कर छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

डीईओ ने जारी किए आदेश
खबरें और भी हैं...