पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • हाउसिंग बोर्ड के दो अफसरों को हटाया

हाउसिंग बोर्ड के दो अफसरों को हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग बोर्ड घोटाले के मामले में गुरुवार को बोर्ड ने रतलाम में पदस्थ कार्यपालन यंत्री (ईई) डी.के. बाथम और प्रभारी संपदा अधिकारी (एई) पवन दाभाड़े को पद से हटा दिया। दोनों को भोपाल मुख्यालय में अटैच किया है। विभागीय जांच के कारण यह निर्णय लिया गया।

दो प्लॉट के फर्जी नामांतरण करने के मामले में बोर्ड के 3 कर्मचारियों के खिलाफ दीनदयाल नगर थाने में एफआईआर दर्ज है। मामले में पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 2 दलाल फरार हैं। प्रकरणों के खुलासे के बाद हाउसिंग बोर्ड के स्टेट हेड अर्जुन सिंह डाबर (रा.प्र.से.) इस मामले की जांच करने रतलाम पहुंचे थे। जांच में ईई बाथम व संपदा अधिकारी पवन दाभाड़े को लापरवाही का दोषी माना गया। विभागीय जांच संभागीय उपायुक्त पी.के. मजुमदार द्वारा की जा रही है। जांच प्रभावित न हो इसलिए दोनों अधिकारियों को गुरुवार को भोपाल मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश जारी हुए। बाथम और दाभाड़े दोनों ही शाम को रतलाम से रिलीव भी हो गए। रतलाम में फिलहाल ईई का चार्ज इंदौर में पदस्थ प्रमोद पराते के पास रहेगा, संपदा अधिकारी का चार्ज भी उन्हें ही सौंपा गया है।

मुख्यालय से प्रतिवेदन मांगा
मुख्यालय से हमसे प्रतिवेदन मांगा गया है। जांच प्रभावित न हो इस कारण दोनों अधिकारियों को भोपाल अटैच किया है। पी.के. मजूमदार, उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड

मामला प्लॉट के फर्जी नामांतरण का
खबरें और भी हैं...