वाटर प्लांट में खराबी पर सप्लाई प्रभावित नहीं
रतलाम | शहर में गुरुवार को तय शेड्यूल अनुसार पेयजल सप्लाई की गई। जल कार्य समिति प्रभारी प्रेम उपाध्याय ने बताया मंगलवार शाम धोलावड़ संयंत्र की मोटर खराब हो गई थी। कार्यपालन यंत्री एसएस राजावत, सहायक यंत्री एसएल चौहान, इलेक्ट्रीशियन स्टाफ मजहर, देवीलाल पहुंचे और मोटर ठीक की। फिर मोटर से टंकियां भरवा दी। इससे गुरुवार को समय पर जलप्रदाय किया गया।