पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्यू ट्रैक के लिए दो घंटे लिया ब्लॉक

क्यू ट्रैक के लिए दो घंटे लिया ब्लॉक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्यू ट्रैक ब्रिज 460 (सी) में मुख्य लाइन के ऊपर की पीएससी गर्डर हटाने के लिए गुरुवार को रतलाम स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई की अप डाउन लाइन दोपहर 1 से 3 बजे तक बंद रही। दो क्रेनों ने इससे भी कम समय में गर्डर उतार दी। इससे मेला यात्री गाड़ी लगभग आधा घंटे देरी से चली। दो दिन के ऑपरेशन में ब्रिज के दो किनारों और चार पिलरों पर रखी 10 में से 6 गर्डर उतारी जा चुकी हैं। डाउन यार्ड की बाकी 4 गार्डरों को उतारने के लिए शुक्रवार को भी ब्लॉक लिया जाएगा।

गुरुवार को ब्लॉक के दौरान डीआरएम मनोज शर्मा भी मौजूद थे। कार्रवाई को पश्चिम रेलवे मुंबई के चीफ इंजीनियर (निर्माण) केके गुप्ता के निर्देशन में डिप्टी चीफ इंजीनियर (वडोदरा) धीरज कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर खुर्शीद आजम, डिप्टी चीफ इंजीनियर देवराज सहित करीब 100 मजदूरों ने अंजाम दिया। रेलवे को 15 अप्रैल तक क्यू ट्रैक बनाकर तैयार करना है। ब्रॉड गेज के लिए पीएससी गर्डर उतारकर स्टील की गर्डर लगाई जाएगी, जो जयपुर में तैयार हो चुकी है। रखने के लिए जगह की कमी के कारण फिलहाल उसे नहीं लाया जा सका है।

अप लाइन नजदीक होने से नहीं हो पाई जैकेटिंग
ब्रॉडगेज लाइन के लिए ब्रिज के चार पिलर में से तीन की जैकेटिंग कर स्ट्रेंथनिंग की गई। एक पिलर अप लाइन के बिलकुल पास होने से जैकेटिंग नहीं की जा सकी। गुरुवार को मौका देखकर पश्चिम रेलवे मुंबई के चीफ इंजीनियर (निर्माण) केके गुप्ता ने बताया वर्तमान जगह भी नया पिलर बनाने से ट्रेन यातायात बाधित होगा। इसलिए अब इसे वर्तमान जगह से दो से तीन मीटर दूर बनाया जाएगा।

आधा घंटे लेट चली मेला गाड़ी
ब्लॉक के दौरान रतलाम-जयपुर मेला गाड़ी (59320) आधे घंटे देरी से चली। देहरादून-बांद्रा (9020) ट्रेन कोहरे के कारण निरस्त रही। इस कारण परेशानी नहीं हुई।

स्टील की गर्डर जयपुर में है
दो घंटे का ब्लॉक लेकर मुख्य रूट के ऊपर की गर्डर हटा दी है। शुक्रवार तक सभी गर्डर उतार ली जाएगी। स्टील की गर्डर जयपुर में है। उसे मंगाकर फेब्रिकेशन शुरू हो जाएगा। स्टील गर्डर रखते समय भी ब्लॉक लेंगे। 15 अप्रैल तक क्यू ट्रैक तैयार हो जाएगा। -मनोज शर्मा, डीआरएम रतलाम

रतलाम स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई अप-डाउन रेल लाइन पर ब्लॉक के बीच गर्डर हटाती क्रेन।

खबरें और भी हैं...