पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पंप संचालकों ने विधायक से मिलकर मांगी सुरक्षा

पंप संचालकों ने विधायक से मिलकर मांगी सुरक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | पेट्रोल पंप पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने जाने के मामले में शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने गुरुवार काे विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। पंप संचालकों ने नियम पालन कराने में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों की जानकारी विधायक को दी। पंप पर होने वाले झगड़ों पर रोकथाम के लिए सुरक्षा की मांग की गई। विधायक चेतन्य काश्यप ने इस प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद कलेक्टर बी. चंद्रशेखर और एसपी अविनाश शर्मा से फोन पर बात कर पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक से मुलाकात करने वालों में मोतीलाल सेठिया, जयंत बोहरा, आशीष लूनिया, हेमंत पटेल, चेतन पटेल, सतबीर सिंह, रमेश मेहता, नेपाल सिंह पंवार, संजीव मेहता, संतोष शर्मा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...