बसंत पंचमी आज व कल, अबूझ मुहूर्त में होंगे सामूहिक विवाह
रतलाम | बसंत पंचमी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 12 फरवरी तो कुछ लोग 13 फरवरी को बसंत पंचमी मान रहे हैं लेकिन उदयातिथि 13 को होने से बसंत पंचमी शनिवार को मनाई जाएगी। पं. हरीश चतुर्वेदी के मुताबिक कोई भी तिथि उदया तिथि से मानी जाती है। बसंत पंचमी शुक्रवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट से लगेगी। जो शनिवार सुबह 10.30 बजे तक रहेगी। चूंकि उदया तिथि (सूर्योदय) शनिवार से है। इससे इस दिन बसंत पंचमी मानी गई और शहर में इसी दिन मनाई जाएगी। इसी दिन सरस्वती पूजन भी होगा। बसंत पंचमी विवाह का अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इससे इस दिन शहर में बढ़ी संख्या में शादियां होंगी। राजपूत समाज चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी सामूहिक विवाह रखा गया है। इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।