पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक दिन में 850 रुपए महंगा हुआ सोना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | सोना हर दिन महंगा हो रहा है। गुरुवार को यह एक ही दिन में 850 रुपए महंगा हुआ और दाम 29 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। पांच दिन में सोना 1000 रुपए तक महंगा हुआ है। एक साल बाद सोने ने 29 हजार रुपए का स्तर छुआ है। मंगलवार को सोना 28,150 रुपए प्रति दस ग्राम बिका था। बुधवार को सराफा बाजार बंद था। गुरुवार को जब बाजार खुला तो सोने के दाम में तेजी शुरू हो गई और भाव 29 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। शुद्ध सोने के साथ जेवराती सोना भी महंगा हुआ और इसके दाम 28,300 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल डांगी ने बताया अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से दाम बढ़ रहे हैं। अभी एक हजार रुपए की तेजी की संभावना और है।

खबरें और भी हैं...