पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 अध्यक्ष व सचिव आए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 की प्री पेट-सेट स्टेशन रोड स्थित सीता वाटिका में हुई। प्रेसीडेंट, सेक्रेटरी ट्रेनिंग के इस आयोजन में 6 जोन से 25 क्लब के अध्यक्ष सचिव व जोन के असिस्टेंट गर्वनर भी आए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुई। इवेंट चेयरमैन प्रितेश गादिया ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि दर्शन सिंह गांधी व डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर अशोक तांतेड थे। शरद फाटक, नलिनी लंगर, अतुल भार्गव, अखिलेश माहेश्वरी, अभय गीद, रवींद्र पहलवान ने ट्रेनिंग दी। स्वागत क्लब अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, सचिव विजय जैन, प्रेसीडेंट इलेक्ट चेतन कोठारी, प्रियेश शर्मा, नवदीप मूणत, विनीत पिपाडा, असीम ओझा, अजीत चुंडावत, नितिन व्यास, सौरभ नाहर, तरुण मूणत आदि ने किया। रोटरी मंत्र का उच्चारण सौरभ छाजेड़ व रोटरी प्रार्थना का उच्चारण अभिताभ शर्मा ने किया। अतिथि ने क्लब की डिस्ट्रिक्ट सर्विसेस ,फाउंडेशन, मेंबरशिप डेवलपमेंट, क्लब एक्सटेंशन सर्विस , पब्लिक रिलेशन, क्लब, एडमिनिस्ट्रेशन, इफेक्टिव कम्युनिकेशन आदि विषयों पर ट्रेनिंग दी गई व सभी असिस्टेंट गर्वनर अध्यक्ष सचिवों से चर्चा की गई। इस आयोजन में रतलाम, दाहोद, गोधरा, नागदा, डेरोल, झाबुआ, खाचरौद, जोबट, मेघनगर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच आदि जगह से पदाधिकारियों ने भाग लिया। संचालन वैभव रांका ने किया। आभार मनोज उपाध्याय ने माना।

कार्यक्रम में उपस्थित जोन एवं असिस्टेंट गर्वनर।

खबरें और भी हैं...