पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सूखा राहत में बेरछा को भी करें शामिल

सूखा राहत में बेरछा को भी करें शामिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जिले में सूखा राहत राशि बांटी जा रही है। इसमें बेरछा गांव शामिल नहीं है। इससे किसानों को एक रुपया भी राहत नहीं मिली जबकि गांव में भारी नुकसान हुआ है। सूखा राहत में बेरछा को भी शामिल किया जाए। ये गुहार बेरछा के किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर से की। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला एवं बैंक संचालक राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त गांव को भी सूखा राहत सर्वे सूची में शामिल करने का अनुरोध किया। कलेक्टर द्वारा सूखा राहत राशि को छोड़कर किसानों द्वारा लिए अल्पकालीन ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने के लिए परीक्षण की बात कही। संस्था ढिकवा की अध्यक्ष ललिता भेरूलाल पंवार, संस्था सदस्य जसराज जाट, नरेंद्रसिंह राजपूत, नारायणसिंह राजपूत, अंबाराम, राधाकिशन गामड़, सत्यनारायण जाट, मोतीलाल मोगिया, शिवलाल पांचाल, भंवरलाल चौधरी, मदनलाल चौहान, गोपाल जाट, मानदातारसिंह राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...