कोर्स वर्क - विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीखें घोषित
रतलाम | विक्रम विवि ने एमफिल कोर्स वर्क पाठ्यक्रम के प्रथम आैर द्वितीय सेमेस्टर एवं पीएचडी कोर्स वर्क के विद्यार्थियों से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से संबंधित अध्ययनशाला, कॉलेज, परीक्षा केंद्र पर परीक्षा फॉर्म जमा की तारीखें घोषित की हैं। बगैर विलंब शुल्क के 8 से 17 फरवरी तक, सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ 18 से 23 फरवरी तक आैर 750 रुपए विलंब शुल्क के साथ 24 व 25 फरवरी तक फॉर्म जमा होंगे। दो हजार रुपए के विलंब शुल्क के साथ 26 फरवरी से परीक्षा शुरू होने के पांच दिन पहले तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।