पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सोने की पॉलिश चढ़े जेवर 1.90 लाख रुपए में रखे गिरवी, दो युवक गिरफ्तार

सोने की पॉलिश चढ़े जेवर 1.90 लाख रुपए में रखे गिरवी, दो युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदी के आभूषण पर सोने की मोटी पॉलिश करवाकर गिरवी रखे और 1 लाख 90 हजार रुपए उधार ले लिए। रुपए नहीं चुकाने पर दुकानदार ने गहनों की जांच करवाई तब धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आभूषण व्यवसायी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

आभूषण व्यवसायी चांदनीचौक निवासी दिलीप फतेहचंद मूणत (49) ने बताया उनकी फर्म जुहारमल झमकलाल पर बिचलावास निवासी दो भाई नीलेश उर्फ गोटू और हर्ष उर्फ गोलू पिता मनमोहन सोनी काम करते थे। 22 अप्रैल 2013 को सोने की चूडिय़ां गिरवी रखकर नीलेश ने एक लाख रुपए उधार लिए थे। 8 फरवरी 2014 को नीलेश के भाई हर्ष ने पुराना ब्याज चुकाया और सोने की पोची गिरवी रखकर 90 हजार रुपए ले गया। मूणत ने बताया दोनों दुकान पर काम करते थे इसलिए विश्वास में जांच करवाए बगैर आभूषण रख लिए। करीब दो साल तक उन्होंने ब्याज नहीं चुकाया। मूलधन सहित ब्याज की राशि आभूषण की कीमत से अधिक होने पर व्यवसायी दिलीप मूणत ने नीलेश को बुलाया और जेवर बेचकर हिसाब करने का कहा। नीलेश ने आनाकानी की तो शक होने पर मूणत ने 5 फरवरी को ज्योति हॉलमार्क पर आभूषणों की जांच करवाई। जांच में पता चला कि चूड़ी और पोची चांदी की हैं जिन पर सोने की मोटी पॉलिश है और दुकान का मार्का भी फर्जी है। व्यवसायी मूणत ने माणकचौक थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी नीलेश और हर्ष को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

माणकचौक थाने में आरोपी नीलेश और हर्ष।

खबरें और भी हैं...