पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1 लाख लीटर की टंकी से दूर करेंगे िदक्कत

1 लाख लीटर की टंकी से दूर करेंगे िदक्कत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध कॉलोनियों से नियमितिकरण के दायरे में आई तीन कॉलोनियों के बीच एक लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी। वर्ष अंत तक काम पूरा हो जाएगा। टंकी निर्माण पर खर्च हाेने वाले करीब 24 लाख रुपए विधायक निधि और नगर निगम के संयुक्त मद से जुटाए जाएंगे। टंकी निर्माण के लिए जगह का चयन एक सप्ताह में कर लिया जाएगा।

मंगलवार शाम को विधायक चेतन्य काश्यप ने दिलीप नगर, बजरंग नगर और अर्जुन नगर के रहवासियों के बीच यह घोषणा की है। इन कॉलोनियों के 100 से ज्यादा रहवासी विधायक से मिलने पहुंचे थे। इनका कहना था तीनों कॉलोनियों सहित आसपास के क्षेत्र में 500 से ज्यादा परिवार बोरिंग और टैंकर सप्लाई पर आश्रित हैं। गर्मियों में बोरिंग सूख जाते हैं। निगम इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन डालने का कार्य करने वाला है लेकिन ऊंचाई होने और टंकी से दूरी अधिक होने के कारण पाइप लाइन डलने के बाद भी क्षेत्र में कम दबाव से ही जल प्रदाय हो पाएगा। विधायक ने रहवासियों की बात सुनी और दिलीप नगर में एक लाख लीटर की नई टंकी बनाने की घोषणा की। टंकी में विधायक निधि के अलावा निगम मद से राशि खर्च होगी। टंकी निर्माण के बाद दिलीप नगर, अर्जुन नगर और बजरंग नगर के रहवासियों को नलों से पूरे दबाव के साथ पानी मिल सकेगा। विधायक की घोषणा के बाद रहवासियों ने उनका पुष्प हारों से स्वागत किया।

विधायक चेतन्य काश्यप को समस्या बताते हुए।

घोषणा
खबरें और भी हैं...