जो सपने देखता है वही उन्हें साकार कर सकता है
रतलाम | जो सपने देखता है वही उन्हें साकार कर सकता है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुए दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने कहा तभी आगे बढ़ सकते हो जब सभी क्षेत्रों में पारंगत बनोगे। कार्यक्रम शारदा प्रकाशन न्यास के निर्देशक डॉ. भागीरथ कुमरावत मुख्यातिथ्य व सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के कोषाध्यक्ष गोपाल काकानी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिले में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा निकिता त्रिपाठी को अतिथियों ने शील्ड भेंट कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व शहर के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।