पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • व्यापारियों व तुलावटी में विवाद खत्म, नामली उप मंडी हुई शुरू

व्यापारियों व तुलावटी में विवाद खत्म, नामली उप मंडी हुई शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडी में व्यापारियों और तुलावटियों के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान मंगलवार को खत्म हो गई। मंडी सचिव के समझाने और मंडी के कामकाज में रुकावट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद मंडी चलाने पर सभी ने सहमति जताई।

उल्लेखनीय है कि उपमंडी में व्यापारियों और तुलावटी संघ के आपसी मतभेद के चलते व्यापारियों ने मंडी में खरीदी का बहिष्कार कर रखा था। इसका खामियाजा आसपास के किसानों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रह था। भास्कर ने मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर जिम्मेदार जागे और बंद पड़ी मंडी की सुध ली। मंगलवार को मंडी सचिव आर. वसुनिया दोपहर 1 बजे मंडी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और तुलावटियों को समझाइश देकर मंडी में तौल शुरू करवाया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में मंडी सचिव आर वसुनिया, व्यापारी एसोसिएशन अध्‍यक्ष श्रेणिक कुमार जैन, व्यापारी बंकटलाल धारवा, दिनेश कुमार, मुकेशलाल धारवा, नंदकिशोर धारवा, सुभाष जैन, मुकेश राठौर, सत्यनारायण राठौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश भरावा, बंटी डाबी, पार्षद श्रीनाथयोगी व तुलावटी संघ के सदस्य मौजूद थे।

झूठी शिकायत का आरोप लगाया
व्यापारियों ने तुलावटियों पर मंडी बोर्ड को झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया। व्यापारी बंकटलाल धारवा ने मंडी सचिव को बताया हम अब मंडी में व्यापार करेंगे लेकिन अन्य व्यापारी और बिना लाइसेंसधारी यदि मंडी के बाहर खरीदी करते हैं। तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व नगर परिषद अध्‍यक्ष राजेश भरावा ने मंडी सचिव ने कहा हम सब चाहते हैं मंडी सुचारु रूप से चले। किसानों को उपज का सही दाम मिले। अब आगे बोर्ड गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे।

बाहर खरीदी पर दल करेगा निगरानी
मंडी सचिव ने बताया अगर मंडी के बाहर खरीदी होती है तो मंडी बोर्ड के सब इंस्पेक्टर मुकेश अग्रवाल सहित दो जवान इस पर निगरानी रखेंगे। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

मंडी सचिव की उपस्थित में बिक्री
बड़ौदा के किसान धीरज की दो बोरी सोयाबीन मंडी सचिव व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यापारियों ने बोली लगा कर खरीदी। अधिकतम बोली सुभाषचंद्र रतनलाल की 3628 रुपए रही। इसके बाद मंडी सचिव ने मंडी शुरू होने की घोषणा की ।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई
व्यापारियों और तुलावटी संघ के मतभेद खत्म करवाकर मंगलवार से मंडी शुरू कराई है। व्यापारी व तुलावटी मिलकर मंडी में खरीदी सुचारु रखेंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ गठित टीम से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी। आर वसुनिया, मंडी सचिव रतलाम

सभी व्यापारी एकजुट होकर मंडी में खरीदी करने के लिए सहमत हो गए हैं। बिना लाइसेंसधारी व्यापारियों द्वारा मंडी के बाहर क्रय-विक्रय करने का विरोध करेंगे। श्रेणिक कुमार जैन, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष

हम बिना शर्त महज मंडी शुरू करवाने के पक्ष में थे। व्यापारियों से हमारा कोई विवाद नहीं है। मंडी को सुचारु रूप से चलाने में पूरा सहयोग देंगे। संदीप जैन, तुलावटी संघ सदस्य

ये स्थिति बोर्ड की उदासीनता के चलते बनी। मंडी में अधिकारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। खामियों को देखकर मंडी बोर्ड को अवगत करवाकर कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा। राजेश भरावा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष

मंडी सचिव आर वसुनिया की उपस्थिति में खरीददारी करते व्यापारी।

खबरें और भी हैं...