पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • हिमालय इंटरनेशनल स्कूल में किड्स ओलंपिक्स २०१६ का आयोजन

हिमालय इंटरनेशनल स्कूल में किड्स ओलंपिक्स २०१६ का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | हिमालय इंटरनेशनल स्कूल प्रागंण में पहली बार किड्स ओलंपिक का आयोजन किया गया जिसमें हिमालय किड्स की तीनों शाखाओं - रामबाग, ८० फीट रोड़ और मुख्य शाखा के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस आयोजन का विशेष आकर्षण अभिभावकों की भागीदारी रही। जिसमें पालकों हेतु रस्सा-कस्सी, ट्रेजर हण्ट (खजाना खोज), क्रांसिग द रिंग-रेस, जिग-जैग रेस, फिलिंग द बॉटल व अन्य गतिविधियों का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मार्च-पास्ट से हुई। संस्था अध्यक्ष सुनील जुनेजा, डायरेक्टर सुशील कोटवाले, सुनील डोरा एवं प्राचार्य राकेश उपाध्याय ने मार्च-पास्ट को सलामी दी। नीले आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। डायरेक्टर सुशील कोटवाले ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पालकों ने गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। संस्था प्रमुख राकेश उपाध्याय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

िबजनेस न्यूज
खबरें और भी हैं...