स्टेशन मास्टर 10 को करेंगे आंदोलन
रतलाम| मांगोंको लेकर रतलाम रेल मंडल के स्टेशन मास्टर 10 अक्टूबर को डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ये निर्णय ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की मंडल बैठक में शुक्रवार को लिया। सीनियर इंस्टिट्यूट में हुई बैठक में तय किया कि रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत ट्रंक रूट स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टर होना चाहिए। वाणिज्य कार्य से मुक्त करना, 12 घंटे ड्यूटी रोस्टर से मुक्त करना आदि मांगों के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया। अतिथि जोनल सचिव डी.टी. घांची, मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरागी, मंडल सचिव संजय उपाध्याय, पूर्व सचिव एम.के. उपाध्याय, एआरओ रतलाम वीरेंद्रकुमार मकवाना, परे मजदूर संघ मंडल मंत्री एस.के. खटवानी, परे एम्पलाइज यूनियन मंडल अध्यक्ष मनोहर पचौरी, सेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक आर.ए. पांडे, वी.आर. चंदानी थे।