कोर्ट मार्शल का मंचन
रतलाम| राजभाषामाह के अंतर्गत जिला प्रशासन इप्का के तत्वावधान में राजस्व कॉलोनी स्थित लायंस हॉल में कोर्ट मार्शल नाटक का मंचन हुआ। निर्देशक स्वदेश दीपक के नाटक में अनेक रंगों का समावेश हुआ। अभिनव रंगमंडल की नाट्य प्रस्तुति में मंच पर न्यायालय का दृश्यांकन किया। इसमें न्यायाधीश, वकील मौजूद रहे। न्यायालय की तरह तर्क-वितर्क हुए। प्रस्तुति देख दर्शक आनंदित हुए। एक घंटे से ज्यादा चले नाटक में 15 कलाकारों की टीम ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। शरद शर्मा की कलाकारी को सभी ने सराहा। आशीष दशोत्तर ने बताया कम संसाधनों के बावजूद दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।