पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नजूल तहसीलदार टीम ने नापा सैलाना रोड

नजूल तहसीलदार टीम ने नापा सैलाना रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें नजूल तहसीलदार टीम ने शुक्रवार को सैलाना रोड नापा। उन्होंने रोड से सटी नजूल की जमीन की स्थिति देखी। सरकारी रिकॉर्ड से जमीन की नपती कर सही स्थिति की रिपोर्ट तैयार कराई।

नजूल तहसीलदार एसएलआर डॉ. ममता खेड़े शुक्रवार को टीम के साथ सैलाना रोड पहुंची। उन्होंने सैलाना ओवरब्रिज से बंजली तक 4 लोकेशन पर रोड की नपती कराई। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जमीन की चौड़ाई और वर्तमान स्थिति का अंतर देखा। नजूल की जमीनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीएम ऑनलाइन शिकायत की जांच भी की। राजस्व निरीक्षक दुबेंद्रसिंह गोयल ने बताया राजस्व अमले ने सैलाना रोड देखा और नपती कर रिकॉर्ड से मिलान किया। पटवारी रमेश बैरागी, वीरेंद्र सोलंकी, राजेश रावल सहित अन्य कार्रवाई में शामिल थे।