बैंक प्रशासन ने मांगा अधिकारी
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक के बाद बैंक प्रशासन कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहा है। बैंक की ओर से एक प्रपोजल शासन को भेजा है। इसमें केस के लिए एक प्रभारी अधिकारी की मांग की है। ताकि वो वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रख सकें।
भाजपा में छाई मायूसी
चुनावपरिणाम पर हाईकोर्ट की रोक से भाजपा खेमे में मायूसी छा गई है। ज्यादा मायूसी अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल प्रत्याशियों में है। सहकारिता में रुचि लेने वाले शुक्रवार को दिनभर यह कयास लगाते रहे कि आगे क्या होगा। वे यह जानने की कोशिश करते रहे कि सभी ब्लॉक के चुनाव दोबारा होंगे या उस ब्लॉक में होंगे जहां के फॉर्म में गड़बड़ी निकली है।
आदेश की सर्टिफाइड कॉपी इंदौर से लेकर आया कर्मचारी
सहकारिताविभाग के नोडल अधिकारी सलिल कटारे इंदौर ने स्टे की जानकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को दी। बैंक ने एक कर्मचारी इंदौर भेजा। वहां से सर्टिफाइड कॉपी हासिल की। अब एडवोकेट जनरल से संपर्क किया जा रहा है। सहकारिता विभाग के जाइंट कमिश्नर हाईकोर्ट में नोडल अधिकारी होते हैं। इसलिए कोर्ट में सहकारिता विभाग से संबंधित प्रकरण होने पर उसकी जानकारी उपलब्ध कराते हैं।