मैंने उस पर भरोसा किया,उसने धोखा दिया,अब नहीं जी सकती..
‘मैंने उस पर ब्लाइंड फैथ किया और उसने धोखा दिया। भैया आपने सही कहा था। ये लड़का और उसके मां-बाप ठीक नहीं हैं। मुझे माफ कर देना। मैंने आपकी बात नहीं मानी। इस गिल्टी के साथ मैं और नहीं जी सकती।’ प्यार में धोखा मिलने पर गुरु तेग बहादुर एकेडमी की शिक्षिका ने कागज के एक पन्ने पर अपनी यह पीड़ा लिखकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार धानमंडी निवासी 24 वर्षीय मोनिका गेहलोत को परिजन ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। फिर गंभीर हालत में तिरुपति नगर स्थित वेदांता हॉस्पिटल ले गए। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मोनिका के भाई हेमंत गेहलोत की धानमंडी में कृषि उपकरण और कीटनाशक की दुकान है।
मोनिका का सुसाइड नोट
‘भागकर शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए जान दे रही हूं’
‘भैया आपने सही कहा था वो लड़का और उसके मां-बाप अच्छे लोग नहीं हैं। सिर्फ इसलिए शादी करना चाहते हैं कि मैं कमाऊं। उसकी बुआ की बेटी ने सब सच्चाई बताई। वह मुझे धमकी देता था कि नौकरी नहीं करेगी तो छोड़ दूंगा। उसके मां-बाप ने कहा था कि तुम्हारे घरवाले राजी न हों तो भागकर आ जाओ। मैं कभी भी भागकर शादी नहीं करना चाहती थी। हेमा दीदी और आप मेरे खातिर उस लड़के के घर तक गए। अक्षय का एक्सीडेंट हुआ, तब मैंने बहुत सेवा की। इसलिए नहीं कि शादी करनी थी पर इंसानियत के नाते सेवा की। फिर भी उसने मुझे धोखा दिया। भैया, मुझे माफ कर देना। मेरे मरने से सबको दु:ख होगा परंतु मैं इस गिल्टी के साथ नहीं जी सकती। मैंने उस पर ब्लाइंड फेथ किया था। उसने धोखा दिया। ये लोग कितनी लड़कियों की जिंदगी खराब करते होंगे। मैं शर्मिंदा हूं, मैंने आपकी बात नहीं मानी। अपने दो साल बरबाद कर लिए।’
शाम को तकिये के नीचे
मिला सुसाइड नोट
चचेरे भाई विनोद ने बताया शुक्रवार रात तबीयत खराब होने पर मोनिका बिस्तर पर लेटी थी। उल्टी होने पर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने पूछा तब पता चला कि उसने सल्फास खा ली है। शनिवार को अंतिम संस्कार के बाद घर आए। उसका बिस्तर हटाया तब तकिये के नीचे से सुसाइड नोट मिला जिसे पुलिस को सौंप दिया।
रेलकर्मी के बेटे से
था अफेयर
जानकारी के अनुसार डीआरएम ऑफिस में कार्यरत दीपक जय के बेटे अक्षय से मोनिका का अफेयर था। सबसे छोटी होने के कारण घर में वह सबकी लाड़ली थी। लाड़-दुलार के कारण परिवार के लोग अक्षय से शादी के लिए तैयार हो गए थे।
मोनिका गेहलोत