पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली आज
रतलाम | शहर के प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रविवार को शहरवासी साइकिल चलाएंगे। रोटरी क्लब व रतलाम स्वच्छता अभियान समिति की ओर से आयोजित रैली नेहरू स्टेडियम स्थित रोटरी गार्डन से सुबह 8 बजे शुरू होगी। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: गार्डन पहुंचेगी। रोटरी क्लब के नीलेश सेहलोत, सौरभ नाहर व स्वच्छता समिति के अनोखीलाल कटारिया ने बताया स्कूली बच्चे, व्यवसायी, कर्मचारी शामिल होंगे।
यहां से गुजरेगी रैली-नेहरू स्टेडियम के सामने रोटरी गार्डन से शुरू होकर रैली छत्री पुल, नगर निगम, कॉलेज रोड, डालू मोदी बाजार, रंगरेज रोड, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए पुन: रोटरी गार्डन पहुंचेगी।