कॉपियों के कारखाने में श्रमिक घायल
रतलाम | औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉपियां बनाने के कारखाने में कटिंग मशीन में हाथ दबने से शनिवार सुबह एक श्रमिक घायल हो गया। श्रमिकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कागज काटते वक्त प्रेसिंग मशीन में अखिलेश पिता अशोक मौर्य (21) निवासी डोसीगांव की अंगुलियां दब गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल ले गए।