छठे वेतनमान के लिए आज उपवास रखेंगे अध्यापक
छठे वेतनमान की घोषणा के बाद भी अध्यापकों को आज तक वेतनमान नहीं मिला। इससे अध्यापक नाराज हैं। अध्यापक रविवार को उपवास रखेंगे। दोपहर 12 बजे सभी कालिकामाता बगीचे में एकत्र होंगे। यह निर्णय अध्यापकों ने लिया। शनिवार को कालिकामाता बगीचे में सभी अध्यापक एकत्र हुए और चर्चा की। पेंशन योजना, स्थानांतरण नीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रकाश शुक्ला, सुनील कुमार गौड़, अजय बक्षी, महेंद्रसिंह भाटी, राजेश स्वर्णकार, रमेश कटारिया, अर्जुन गरवाल, रामकरण कनेरिया आदि मौजूद थे।
आजाद वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन
आजाद वाहिनी की जिलाध्यक्ष हेमलता कटारा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष कीर्ति गोस्वामी, महासचिव चंद्रकांता देवड़ा, सचिव धरती उपाध्याय, सहसचिव पिंकी पाटीदार, संगठन मंत्री रीताबाला गेहलोत, महामंत्री उपासना धाकसे, प्रवक्ता शर्मिला उपाध्याय, जिला संयोजक किरण पाटीदार, कोषाध्यक्ष ममता भाटी, मीडिया प्रभारी डॉ. सरस्वती धाकड़ एवं कृष्णा टांक को नियुक्त किया। कार्यकारिणी में पूजा शर्मा, सुमित्रा बैरागी, क्षमा सोलंकी को लिया गया।