पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों का चुरा रहीं थीं पर्स

ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों का चुरा रहीं थीं पर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7 पर शनिवार सुबह 10.05 बजे मंदसौर जाने वाली डेमू एक्सप्रेस में महिलाओं ने एक यात्री की जेब से पर्स चुरा लिया। जेब काटने वाली चार महिलाओं को जीआरपी ने गिरफ्तार कर चोरी हुआ पर्स जब्त किया। ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय महिलाओं का झुंड यात्री से भीड़ के बहाने धक्का देकर ध्यान भटकाता और एक महिला उसकी जेब पर हाथ साफ कर देती थी। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

टीआई श्यामबाबू शर्मा ने बताया उज्जैन से मंदसौर जा रहे फकीरपुरा उज्जैन निवासी आजाद पिता शौकत शनिवार सुबह ट्रेन बदलने के लिए रतलाम स्टेशन पर उतरे। मंदसौर जाने वाली डेमू एक्सप्रेस में चढ़ते समय उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 950 रुपए, दो एटीएम कार्ड, एक पैनकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज देखे। फुटेज में दिखी संदिग्ध महिलाएं प्लेटफॉर्म 4 पर दिखने पर प्रधान आरक्षक दर्शन शर्मा ने उनके सामान की तलाशी ली। महिलाओं के पास से रुपए और कार्ड मिल गए। आरोपी महिला प्रेमबाई पति मांगीलाल (45) उसकी भाभी भूरी पति छोटूलाल निवासी मलावर (राजगढ़ ब्यावरा) तथा रिश्तेदार गुड्डी पति रतनलाल (35) निवासी गोठड़ा (आगर) और गीता पति सिद्दू (22) निवासी सुसनेर (आगर) को जीआरपी ने हिरासत में लिया।

धक्कामुक्की कर ध्यान भटकाती हैं महिलाएं
आपराधिक जनजाति की महिलाएं ट्रेनों में चोरियां करती हैं। वे स्टेशन पर यात्री का सामान देखकर आभूषण व रुपयों का अंदाज लगाती हैं। फिर ट्रेन में चढ़ते समय सामान गायब कर देती हैं। भीड़ के बहाने धक्का देकर ध्यान भी भटकाती हैं और जेब पर हाथ साफ कर देती हैं।

फाइल रतलाम भेजी
चार महिलाएं गिरफ्तार
गोद में बच्चे को लिए आरोपी भूरीबाई, गुड्डी, गीता और प्रेमबाई।

बांद्रा उदयपुर ट्रेन से महिला का पर्स चोरी
रतलाम | बांद्रा-उदयपुर ट्रेन से फतेहनगर जा रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। मुंबई निवासी महिला के पर्स में चांदी के सिक्के, आभूषण तथा 17 हजार रुपए रखे थे। जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार दफ्तरी रोड मलाड (मुंबई) निवासी अंकिता पति विवेक कावड़िया बांद्रा-उदयपुर ट्रेन से फतेहनगर जाने के लिए ट्रेन के एस-5 कोच की 1 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रही थी। मुंबई से ट्रेन चलने के बाद रात को गोल्डन कलर का पर्स सिरहाने पर रखकर सो गई। रात को 3.10 बजे रतलाम में नींद खुली तब पर्स गायब था। पर्स में चांदी के पांच-पांच तोले के चार सिक्के, दो जोड़ चांदी की पायजेब और 17 हजार रुपए थे। अंकिता की रिपोर्ट पर मावली (चित्तौड़गढ़) जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर फाइल रतलाम भिजवाई।

खबरें और भी हैं...