रतलाम | सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक काटजू नगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में 14 फरवरी को शाम 4 बजे रखी गई है। बैठक रमेश रावल की अध्यक्षता में होगी। सचिव के. एल. श्रीवास्तव ने बताया बैठक में समस्याओं के निराकरण के साथ ही 7वें वेतन आयोग की विसंगतियों पर चर्चा की जाएगी।